Popup Image
Advertisement

दोपहर में ही फट रहा सांची का दूध, परेशान लोग पार्लर वालों से झगड़ रहे, दुग्ध संघ से राहत नहीं

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। उज्जैन दुग्ध संघ का सांची ब्रांड का दूध इन दिनों दोपहर होते ही फट रहा है। उपभोक्ताओं इसकी शिकायत पार्लर संचालकों से की है। इस कारण उनका पार्लर संचालकों से विवाद भी हो रहा है। पार्लर संचालकों का कहना है कि दुग्ध संघ न तो क्वालिटी सुधार रहा है और न ही फटा दूध बदलने की सुविधा दे रहा है। ऐसे में आर्थिक फटका लग रहा है।

Advertisement

कई सांची पार्लर संचालकों ने बताया कि पिछले करीब १५ दिनों से सांची का दूध दोपहर होते ही खराब हो रहा है। सुबह सप्लाई हुआ दूध अगर गर्म करने से चूके तो दोपहर तक वो खराब हो जाता है। भले ही उसे फ्रीज में रखा गया हो। ऐसे में कई लोग खराब दूध की शिकायत लेकर पार्लर पर आते हैं और दूध बदलकर देने के लिए दबाव बनाते हैं। ग्राहकों को संतुष्ट करने के लिए पार्लर संचालक दूध बदलकर देते हैं, लेकिन दुग्ध संघ इसमें कोई राहत नहीं देता, पूरा नुकसान दूध पार्लर संचालक को ही भुगतना पड़ता है।

पार्लर संचालकों ने निकाला वैकल्पिक रास्ता

Advertisement

लगातार दूध खराब होने की घटना से परेशान कुछ पार्लर संचालकों ने विकल्प के रूप में अन्य कंपनी का दूध रखना शुरू कर दिया है। क्योंकि सांची के खराब हुए दूध के बदले अगर वो सांची का ही दूध देते हैं तो वो भी खराब निकलता है। ऐसे में ग्राहक रुपए वापस मांगता है। इस कारण पार्लर संचालकों ने विकल्प के रूप में अन्य कंपनी का दूध रखना शुरू कर दिया है। ऐसे हालात में उज्जैन दुग्ध संघ का बाजार खराब हो रहा है और संघ को सीधा नुकसान भी हो रहा है।

जनरेटर हैं बंद, इस कारण नहीं हो पाता ट्रीटमेंट

Advertisement

इस मामले में अक्षरविश्व को जानकारी मिली है कि दुग्ध संघ के मक्सी रोड स्थित प्लांट के जनरेटर इन दिनों काम नहीं कर रहे हैं। यहां पर दूध को ठंडा कर ट्रीटमेंट किया जाता है ताकि वो लंबे समय तक सुरक्षित रह सके। सूत्रों का कहना है कि गर्मी के मौसम में अकसर बिजली गुल होती है और बड़े चिलर बंद हो जाते हैं। ऐसे में दूध का सही ट्रीटमेंट (पाश्चुरीकरण) नहीं हो पाता। इस कारण दूध लंबे समय तक सुरक्षित नहीं रह पाता है।

पता लगाएंगे क्या कारण है दूध खराब होने का
हमारी दो दिन पहले ही डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ मीटिंग हुई है किसी ने भी दूध खराब होने की शिकायत नहीं की है। हम डिस्ट्रीब्यूटर्स के जरिए पता लगाएंगे कि ऐसी शिकायतें किस क्षेत्र में अधिक आ रही है। जेनरेटर भी ठीक काम कर रहे हैं। प्लांट पर ऐसी कोई समस्या नहीं है।
– धनराज खत्री, सीईओ उज्जैन दुग्ध संघ

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें