Popup Image
Advertisement

पहली बार चायना डोर बेचने वालों के मकान तोडऩे की मुहिम शुरू…

नेताओं के तर्क को पुलिस ने किया दरकिनार

Advertisement

पहली बार चायना डोर बेचने वालों के मकान तोडऩे की मुहिम शुरू…

उज्जैन।पिछले वर्ष जीरो पाइंट ब्रिज पर एक्टिवा से जा रही युवती का चायना डोर से गला कट गया था जिससे उसकी अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। पुलिस प्रशासन द्वारा चायना डोर के उपयोग पर प्रतिवर्ष प्रतिबंध लगाया जाता था बावजूद इसके लोग चोरी छुपे जानलेवा डोर खरीदकर पतंगबाजी करते थे।

Advertisement

पिछले वर्ष की घटना से सबक लेकर इस वर्ष पुलिस ने चायना डोर खरीदने, बेचने और उपयोग करने पर धारा188 के तहत प्रतिबंध लगाने के साथ ही अब चायना डोन के सौदागरों के मकान तोडऩे की मुहिम भी शुरू कर दी है।

सीएसपी ने कहा चायना डोर से लोगों को जान का खतरा

Advertisement

सीएसपी विनोद मीणा ने कहा कि प्रतिबंध के बावजूद लोग चायना डोर का उपयोग कर पतंगबाजी कर रहे हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कुछ लोगों द्वारा चायना डोर बेचने का कारोबार किये जाने की सूचना मिलने पर पुलिस उन्हें गिरफ्तार भी कर रही है वहीं अफसरों के निर्देश पर अब तक चायना डोर के साथ पकड़ाने वालों के मकान भी जमींदोज किये जा रहे हैं। चायना डोर से लोगों की जान पर खतरा बना रहता है। पिछले वर्ष छात्रा के साथ घटना हो चुकी है और अब पुलिस सख्त कार्रवाई के लिये तैयार है।

भाजपा नेता गोपाल बलवानी बोले- कार्रवाई ठीक नहीं

श्रीराम नगर अलखधाम के पास रहने वाले हितेश भोजवानी सहित उसके नौकर रितीक बागोरिया और जय रायकवार को नानाखेड़ा पुलिस ने 25 दिसंबर को गिरफ्तार कर चायना डोर की 48 चकरियां बरामद की थीं। पुलिस ने रितीक और जय के खिलाफ धारा 151 और हितेश के खिलाफ 188 के तहत कार्रवाई करते हुए सीएसपी विनोद मीणा के साथ नगर निगम की टीम ने हितेश के मकान का अवैध हिस्सा तोडऩे की कार्रवाई की।

पार्षद के देवर एवं एक अन्य पार्षद के पति की पुलिस से बहस हुई। हितेश भोजवानी के मकान तोडऩे की कार्रवाई को गलत बताते हुए पार्षद के देवर गोपाल बलवानी ने कहा कि हितेश के पास से नानाखेड़ा पुलिस ने चायना डोर बरामद नहीं की। पूर्व में नौकरी करने वाले रितीक बागोरिया व जय रायकवार के पास से चायना डोर जब्त हुई थी। हितेश ने तो सिर्फ चायना डोर बेचने वाले को अपने मोबाइल से ऑनलाइन पेमेंट किया था। जिनसे डोर जब्त हुई उनके मकान तोड़े नहीं। पुलिस ने 48 घंटे में जवाब का नोटिस घर पर चिपकाया था और सुबह मकान तोडऩे पहुंच गये।

आज गांधी नगर में नया मकान तोड़ेगी पुलिस…

31 दिसंबर को चिमनगंज पुलिस ने गांधी नगर स्थित निर्माणाधीन मकान पर दबिश देकर यहां से इकबाल पिता अय्यूब को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चायना डोर बरामद की थी। आज इकबाल का मकान तोडऩे के लिये चिमनगंज थाने के अधिकारी निगम की टीम के साथ रवाना हुए। टीआई जितेन्द्र भास्कर ने बताया कि इकबाल के मकान का निर्माण चल रहा था जो अब पूरा हो गया है। पुलिस की मौजूदगी में टीम द्वारा नए मकान के अवैध हिस्से को जमींदोज किये जाने की कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें