बजट सत्र का आखिरी दिन: लोकसभा में राम मंदिर पर चर्चा…

By AV NEWS

भाजपा सांसद बोले- जहां राम हैं, वहां धर्म है

अक्षरविश्व न्यूज . नई दिल्ली संसद के बजट सत्र का आज आखिरी दिन है। इस दौरान शनिवार को लोकसभा में ऐतिहासिक राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा पर चर्चा शुरू हो गई है। लोकसभा में ऐतिहासिक राम मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा शुरू होने पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा, मेरा सौभाग्य है कि मुझे 22 जनवरी को संसद के अंदर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बारे में बोलने का अवसर मिला। अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा देखना और पूजा करना ऐतिहासिक है।

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे संबोधित

सूत्रों के मुताबिक, चर्चा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम पांच बजे अपनी बात रखेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा लिया था। 500 वर्षों के संघर्ष के बाद रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन 23 जनवरी से ही मंदिरों को आम भक्तों के लिए खोल दिया गया। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हुआ था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से सत्र की शुरुआत हुई थी।

फिर से मोदी आएंगे- अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “राम मंदिर तो हमारे लिए आस्था का केंद्र था भी, है भी और रहेगा भी। लेकिन वो लोग जो प्रश्न उठाते थे कि बीजेपी कहती है कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे…हमने तारीख भी बताया और राम मंदिर का निर्माण भी किया….पूरे देश में राममय वातावरण हो गया है। नमो हैट्रिक यही बताती है कि फिर से मोदी आएंगे।

Share This Article