Popup Image
Advertisement

भीड़ बढऩे के कारण महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था

शंख द्वार पर की बैरिकेडिंग ई-कार्ट भी पहले ही उतारेगी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। पिछले शुक्रवार से महाकाल मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ी है। इस कारण मंदिर समिति ने वीआईपी प्रवेश द्वार की व्यवस्थाओं में भी परिवर्तन किया है। खासतौर से शंख द्वार पर कई बदलाव हुए हैं।

शंखद्वार पर बैरिकेडिंग इस तरह की गई है जिससे यहां वीआईपी दर्शनार्थियों की भीड़ नजर नहीं आएगी। चैकिंग पॉइंट भी तीन किए हैं। बैरिकेड्स के प्रवेश द्वार से लेकर शंख द्वार से अंदर जाने तक तीन जगह वीआईपी पॉइंट चैक करवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही शंख द्वार तक जाने वाली ई-कार्ट को भी पहले ही पुराने प्रोटोकॉल ऑफिस के गेट पर रोका जा रहा है।

Advertisement

हालांकि, यह व्यवस्था से भीड़ नियंत्रण में तो प्रभावी रही लेकिन व्हीलचेयर पॉइंट दूर होने के कारण नि:शक्तजन व बुजुर्गों को पैदल शंख द्वार तक जाने में समस्या हुई। शंख द्वार के अंदर जूता-चप्पल स्टैंड में परिवर्तन कर उसे बड़ा किया है और उसकी दिशा बदली गई है। सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिय़ा ने बताया कि फिलहाल यह अस्थायी परिवर्तन है। जो अचानक बढ़ी भीड़ को देखते हुए लिया है।

सावन की तैयारी के लिए हो रहे ट्रायल

Advertisement

सूत्रों का मानना है कि सावन-भादौ में बढऩे वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन अभी से कई ट्रायल कर रहा है। जो ट्रायल सफल रहेगा, उसे लंबे समय के लिए लागू किया जाएगा। इसी के तहत शंख द्वार पर परिवर्तन और हरसिद्धि की ओर से प्रवेश द्वार व्यवस्थित किया गया है। नंदी हॉल में एंट्री भी त्रिस्तरीय हो गई। जिसमें दर्शनार्थी को यहां नंदी जी के ठीक पास, नंदी जी के पीछे हॉल में और नंदी हाल के बैरिकेड्स से दर्शन कराए जा रहे हैं। इन तीनों के पीछे के बैरिकेड्स में शीघ्रदर्शन दर्शनार्थियों की कतार है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें