Advertisement

मप्र: आज बारिश के साथ ओले का अलर्ट

भोपाल। देश में गर्मी के मौसम के बीच 20 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में 5 दिन तक बारिश की संभावना जताई है। वहीं, मध्य प्रदेश में आज बारिश के साथ ओले गिरने का भी अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने कहा कि आज 3 उत्तरी राज्यों (जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड) में बारिश हो सकती है। वहीं, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ जिलों में भी हल्की बरसात देखने को मिल सकती है। इसके अलावा नॉर्थ-ईस्ट के 8 राज्यों में तेज बारिश होगी।

Advertisement

उधर, देश के 7 राज्यों में गर्मी का असर भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, महाराष्ट्र, हरियाणा और तेलंगाना में तापमान 40 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान में आज हीटवेव की चेतावनी है। फलोदी जिले में शुक्रवार को तापमान 46.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि गुजरात में अगले 5 दिन तक उमस भरी गर्मी का दौर जारी रहेगा। इधर, दिल्ली में आज धूलभरी आंधी और बिजली चमकेगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें