Wednesday, May 31, 2023
Homeदेशमुंबई में डेल्टा प्लस वैरिएंट से पहली मौत

मुंबई में डेल्टा प्लस वैरिएंट से पहली मौत

मंबई में  डेल्टा प्लस वैरिएंट से मौत का पहला मामला सामने आया है। मुंबई के घाटकोपर में 63 वर्षीय महिला की मौत जुलाई में हुई थी। रिपोर्ट आने के बाद महिला में डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि हुई है।

इससे पहले महाराष्ट्र के रत्नागिरी में भी 13 जून को 80 वर्षीय महिला की मौत भी डेल्टा प्लस वैरिएंट की वजह से हुई थी।खास बात यह है कि मुंबई में डेल्टा प्लस वैरिएंट से मरने वाली महिला वैक्सीन के दोनों डोज ले चुकी थी। इसके बाद भी उसे फेफड़ों व सांस लेने में समस्या हुई, जिसके बाद उसे घर में ही ऑक्सीजन लगाया गया।

21 जुलाई को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई और 24 जुलाई को वह अस्पताल में भर्ती हुई, जहां तीन दिन बाद उसकी मौत हो गई। 11 अगस्त को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिला में डेल्टा प्लस वैरिएंट की जानकारी बृहन्मुंबई महानगर पालिका को दी गई।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर

error: Alert: Content selection is disabled!!