Advertisement

राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज उज्जैन आएंगे

उज्जैन। राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज उज्जैन आएंगे और बुधवार को विक्रम विवि एवं विक्रम कीर्ति मंदिर में होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेंगे। राज्यपाल पटेल मंगलवार दोपहर 2.30 बजे सूरत से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 3.50 बजे उज्जैन पहुंचेंगे।

Advertisement

राज्यपाल 18 जनवरी को सुबह 10.30 बजे विक्रम विवि में भारतीय ज्ञान परंपरा पर आयोजित कांफ्रेंस में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 12.05 बजे विक्रम कीर्ति मंदिर परिसर स्थित संग्रहालय के उन्नयन कार्य का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद राज्यपाल सर्किट हाउस पहुंचकर विश्राम करेंगे और 18 जनवरी को मंदसौर रवाना होंगे।

पदोन्नति: एएसआई बने कार्यवाहक उपनिरीक्षक

Advertisement

उज्जैन। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश भर के कुल 231 सहायक उपनिरीक्षकों का प्रमोशन करते हुए कार्यवाहक उपनिरीक्षक बनाया गया है। आदेश के क्रम में एसएसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ला द्वारा उनके अधीनस्थ एएसआई दुर्गा केसकर जनसुनवाई शिकायत शाखा, उषा सिंह गौर वेतन शाखा, कविता कुटे सामान्य शाखा को अपने कार्यालय में स्टार लगाकर कार्यवाहक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने की शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें