Advertisement

वाहन की टक्कर से किसान की मौत

नजरपुर के पास बीती रात हादसा

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:बीती रात नजरपुर के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार किसान को रौंद डाला। 108 एम्बुलेंस ने उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी।

अशोक पिता विष्णुलाल चौहान 50 वर्ष निवासी घट्टिया खेती करता था। उसके भाई बनेसिंह ने बताया कि मोबाइल पर सूचना मिली थी कि अशोक का नजरपुर के समीप एक्सीडेंट हो गया है। तुरंत अस्पताल आए तो पता चला उसकी मृत्यु हो चुकी है। अशोक के रिश्तेदार अमित ने बताया रात 9 बजे उससे मोबाइल पर बात हुई थी।

Advertisement

उसके बाद कब दुर्घटना हो गई पता नहीं। अशोक नजरपुर गैस प्लांट के समीप गंभीर घायल अवस्था में अचेत पड़ा था। 108 एम्बुलेंस ने उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने अशोक को मृत घोषित किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है। परिजनों के मुताबिक अशोक खेती करता था और उसके दो बेटे हैं।

ट्रक से टकराने पर बाइक सवार की मौत

Advertisement

उज्जैन। कारतूस ढाबे के सामने बेरछा रोड पर तेज रफ्तार चल रहे ट्रक के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे पीछे चल रहा बाइक चालक ट्रक से टकराया और उसकी मृत्यु हो गई।

नागदा पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पुलिस ने बताया कि दशरथ पिता देवीलाल चंद्रवंशी 26 वर्ष निवासी बिल्लाखेड़ा थाना जावरा अपनी बाइक पर लक्ष्मण व एक अन्य के साथ रात 10.20 बजे कारतूस ढाबे के सामने बेरछा रोड़ से बाइक से गुजर रहा था तभी आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे दशरथ ट्रक से टकराया और उसकी मृत्यु हो गई जबकि बाइक पर बैठे लक्ष्मण व एक अन्य घायल हुए।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें