Popup Image
Advertisement

शिक्षा का सम्मान शिक्षक के सम्मान से – पंकज नाफडे

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन मोहनानंद दंडी आश्रम बडऩगर रोड में व्यास पूजन के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय शिक्षण मंडल के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री पंकज नाफड़े मुख्य रूप से उपस्थित थे। अध्यक्षता संस्था के संचालक गजानन सरस्वती महाराज ने की।

Advertisement

कार्यक्रम का प्रारंभ मंजू यादव द्वारा ध्येय मंत्र के साथ किया गया। डॉ. प्रदीप पालीवाल ने अतिथि परिचय दिया। अतिथियों का स्वागत संगठन के सदस्य डॉ. चिंतामन राठौर, डॉ. दिवाकर पटेल, डॉ. राजेश मीणा ने किया।

मुख्य वक्ता नाफड़े ने कहा कि कई युगों से चली आ रही गुरु-शिष्य परंपरा वर्तमान परिवेश में आधुनिक शिक्षा प्रणाली में देखने को नहीं मिलती। कार्यक्रम में डॉ. सचिन राय, पं. मोहन शास्त्री, पं. राहुल पारेख उपस्थित थे। संचालन गुरुकुल के प्रांत सह प्रमुख पं. रामचंद्र नायक ने किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें