Popup Image
Advertisement

शिप्रा नदी में डूबने से युवक की मौत

उज्जैन। शिप्रा नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया देवास के मनीष्ज्ञ तिपा राधेश्याम सेन की शिप्रा नदी में डूबने से मौत हो गई। वे पुत्र अंकुश के साथ नदी में स्नान कर रहे थे बेटे को ज्यादा अंदर नहीं जाने दिया लेकिन वे गहराई में चले गए।

Advertisement

इसी दौरान सांसें फूल गई और वे डूबने लगे। चिल्लाने की आवाज सुनकर बचाव दल पहुंच गया और उन्हें कुछ ही देर में नदी से निकाल लिया। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टर्स ने मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

कारों की भिडंत बुजुर्ग की मौत

Advertisement

उज्जैन। उन्हेल थाना क्षेत्र में ग्राम रूपाखेड़ी के समीप मैनरोड़ पर एक कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने बताया अवंतीपुरा के रहने वाले शंकरलाल पिता लक्ष्मीचंद कुमावत उम्र ६५ साल की कार की टक्कर से मौत हो गई है। कार क्रमांक एमपी१३ सीए ७५०२ के चालक ने लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए बुजुर्ग को टक्कर मारी। हादसे के बाद वह कार लेकर भाग गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें