Popup Image
Advertisement

संभल मस्जिद की 35 फीट ऊंची मीनार ढहाई गई

संभल. उत्तर प्रदेश के संभल जिले के मुबारकपुर बंद गांव में प्रशासन ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार को निर्णायक कार्रवाई शुरू कर दी है। भारी सुरक्षा घेरे और तनावपूर्ण माहौल के बीच मस्जिद की 35 फीट ऊंची मीनार सहित अवैध दुकानों को ढहाने का काम जारी है। मौके पर जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) खुद कमान संभाले हुए हैं।

Advertisement

प्रशासन ने इस बार मीनार को सुरक्षित तरीके से गिराने के लिए हाइड्रा मशीन बुलाई है। कार्रवाई के दौरान एक मजदूर मीनार के ऊपरी हिस्से पर चढ़कर उसे तोड़ने की तैयारी करता दिखा। सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और 50 से अधिक पुलिसकर्मियों ने बैरिकेडिंग कर भीड़ को मौके से खदेड़ दिया है। आसपास के घरों की छतों पर भारी संख्या में लोग इस कार्रवाई को देख रहे हैं।

गौरतलब है कि 5 अप्रैल को भी प्रशासन यहां कार्रवाई के लिए पहुँचा था। उस दौरान मदरसे, पांच दुकानों और मस्जिद के गेट को ध्वस्त कर दिया गया था। हालांकि, तब बुलडोजर चालक ने यह कहते हुए मीनार गिराने से मना कर दिया था कि 35 फीट ऊंची संरचना उसके ऊपर गिर सकती है। आज उसी अधूरे काम को पूरा करने के लिए प्रशासन पूरी तैयारी के साथ लौटा है।

Advertisement

मस्जिद के अलावा, ग्रामीण गुलाम और आसमा के मकानों के वे हिस्से जो सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए थे, उन्हें भी ढहाया जा रहा है। प्रशासन की चेतावनी के बाद मकान मालिकों ने खुद ही छैनी-हथौड़ी लेकर अवैध निर्माण हटाना शुरू कर दिया है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में अतिरिक्त पीएसी (PAC) बल की तैनाती की गई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें