Popup Image
Advertisement

“सरस्वती सिंधु सभ्यता और आर्यों पर होगा डॉ केवलिया का व्याख्यान”

प्रज्ञा प्रवाह, मालवा प्रांत युवा आयाम एवं कालिदास संस्कृत अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में रविवार, मई 10 को “सरस्वती नदी – हिंदू सभ्यता का मूल” विषय पर सुर्यनारायण व्यास संकुल, कालिदास संस्कृत अकादमी में व्याख्यान आयोजित होगा ।

Advertisement

व्याख्यान वामपंथी इतिहासकारों द्वारा रचित आर्य आगमन के कुचक्र को धराशायी करने व सरस्वती सिंधु सभ्यता व वैदिक संस्कृति मे समानता के सिद्धांत को पुरातात्विक व वैज्ञानिक आधार पर सिद्ध करने पर आधारित होगा ।

मुख्य वक्ता के रूप में विषय विशेषज्ञ, दिल्ली विश्वविद्यालय में इतिहास के सहायक प्राध्यापक, पुरातत्वविद डॉ शुभम केवलिया रहेंगे। शुभम केवलिया सिनौली व राखीगढ़ी जैसे महत्वपूर्ण पुरास्थलों पर उत्खनन कर चुके हैं । व्याख्यान में नवीन पुरातात्विक उत्खननों से प्रकाश में आ रही जानकारियाँ श्रोताओं से साझा की जाएंगी ।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें