Advertisement

अफसरों की शिप्रा परिक्रमा 5 दिन में पूरी, 140 एंट्री पाइंट की पहचान

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाजनक तरीके से शिप्रा के घाटों पर ले जाने के लिए एंट्री-एग्जिट पाइंट तलाशने के लिए निकले अफसरों की शिप्रा परिक्रमा पांच ही दिन में पूरी हो गई। छह दिन का टारगेट लेकर निकले संभागायुक्त आशीषसिंह और कलेक्टर रौशनकुमार सिंह शिप्रा के किनारों पर इस तरह चलें, जैसे वह रोजाना ही यहां से गुजरते हों। 29 किलोमीटर की लंबाई में बन रहे नए और करीब 9.5 किलोमीटर लंबे पुराने घाटों तक पहुंचने के लिए १४० एंट्री-एग्जिट पाइंट तलाशे गए।

Advertisement

शिप्रा परिक्रमा में यह देखा, यह तय किया

घाट से 200 मीटर दूर तक ए्रप्रोच रोड रहेगा। यहां से श्रद्धालुओं को घाट तक आने- जाने में आसानी होगी।

Advertisement

 चिन्हित एप्रोच रोड की सूची पुलिस विभाग को सौंपी जाएगी।

पुलिस विभाग इसके मुताबिक भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन का प्लान तैयार करेगा।

Advertisement

एप्रोच रोड के पास ही वाहन पार्किंग रहेंगी। व्यवस्थित पार्किंग क्षेत्र और घाट तक सुविधाजनक मार्ग होने से भीड़ प्रबंधन और यातायात प्रबंधन में सुविधा होगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें