Advertisement

इंदौर:डांस करने वाली मॉडल ने DSP से मांगी माफी

इंदौर के चौराहे पर डांस करने वाली मॉडल श्रेया कालरा ने अपनी गलती के लिए डीएसपी से माफी मांग ली है। कालरा ने माफी मांगते हुए कहा कि उन्होंने गलती की है और आगे इस तरह की गलती कभी भी नहीं दोहराई जाएंगी। मॉडल कालरा ने कहा कि उनका इरादा ऐसा करने का बिल्कुल नहीं था। अब वह ट्रैफिक विभाग के साथ मिलकर लोगों को जागरूक करने का काम करेंगी।

 

Advertisement

वहीं डीएसपी ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ यहां आई हैं और उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की है। डीएसपी ने कहा कि अब माफी मांगने के बाद क्या किया जा सकता है, इस पर चर्चा की जाएगी।

यहां पर ट्रैफिक DSP से मिलीं और सॉरी बोलकर 200 रुपए का चालान भरा। श्रेया ने कहा, ‘मेरा मकसद लोगों को परेशान करना नहीं था। मैं ट्रैफिक रूल्स और कोविड को लेकर लोगों को अवेयरनेस करना चाहती थी। मैंने जेब्रा क्रॉसिंग पर इसलिए डांस किया कि लोग रेड सिग्नल होने पर रुकें। हर साल सड़क दुर्घटनाओं में एक से डेढ़ लाख लोगों की जान जाती है। कृपया, इस तरह का स्टंट कोई न करे।’

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें