Advertisement

इंदौर:रोते हुए विधायक शुक्ला और ने -इंतजाम नहीं किए तो आत्महत्या कर लूंगा…

कोरोना की भयावह स्थिति काे बयां करते हुए शुक्रवार काे कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला भावुक होकर फफक पड़े। आंसुओं को पाेंछते हुए बोले- अकेले मैं क्या करूं, कोई साथ नहीं दे रहा है। भाजपाई मेरी सेवा को नौटंकी बता रहे हैं। मेरा बेटा अस्पताल में है, लेकिन मैं जन सेवा में हर अस्पताल जा रहा हूं। ऑक्सीजन की व्यवस्था कर रहा हूं। अस्पताल के लिए स्थान दे रहा हूं। चाहो तो मेरी जान ले लो, पर इंदौर की जनता के लिए कुछ करके दिखाओ। उन्होंने शासन-प्रशासन द्वारा साथ नहीं देने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि दो दिनों में शहर में ऑक्सीजन और इंजेक्शन के साथ इलाज की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो वे आत्मदाह की तैयारी करेंगे और यह करके भी दिखाएंगे।

 

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें