Popup Image
Advertisement

इंदौर में मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन सितंबर के अंत में

इंदौर शहर की बहुप्रतिक्षित मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन सितंबर के अंत में होगा। वहीं मेट्रो ट्रेन को इंदौर के पास औद्योगिक शहर पीथमपुर और धार्मिक शहर उज्जैन तक चलाए जाने की पहल हो चुकी है। यह बात इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने शुक्रवार को दी।

Advertisement

सासंद लालवानी ने बताया कि मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन की तैयारियां पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में इसका ट्रायल रन 26 से 30 सितंबर के बीच कराया जाएगा। मेट्रो ट्रेन इंदौर शहर और इंदौरवासियों के लिए बड़ी सौगात है।

उन्होंने बताया कि मेट्रो ट्रेन को इंदौर से उज्जैन और इंदौर से महू होते हुए पीथमपुर तक चलाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमने मुख्यमंत्री से मेट्रो को आगामी सिंहस्थ को देखते हुए मेट्रो ट्रेन को इंदौर से उज्जैन तक चलाने की मांग की थी। इसमें करोड़ों वाहन और लोग उज्जैन आएंगे।

Advertisement

सड़क पर ट्रैफिक का दबाव कम करने के साथ ही आने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा को देखते हुए मेट्रो को उज्जैन तक बढ़ाना चाहिए। साथ ही उज्जैन में आने-जाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मेट्रो आने से उन्हें सुविधा होगी। साथ ही प्रदेश की औद्योगिक नगरी पीथमपुर व महू को भी मेट्रो से जोड़ने की मांग की थी।

लालवानी ने कहा कि इसका फ़िज़िकल सर्वे पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि इंदौर-उज्जैन टोल पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए वहां सड़क चौड़ी करने व टोल लेन बढ़ाए जाने पर भी विचार किया जा रहा है। खासकर शनिवार-रविवार को इस टोल पर जाम की स्थिति बनी रहती है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें