Advertisement

इंदौर : CM शिवराज ने कोरोना ,इलाज और इंतजामों की समीक्षा की

सीएम शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए इंदौर पहुंचे है। वे एयरपोर्ट से सीधे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां आपदा प्रबंधन समूह में शामिल जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ वे बैठक ले रहे है।

 

Advertisement

सीएम ने बैठक में कहा कि कोरोना की दवाइयों के भी साइड इफेक्ट होते ही हैं। ब्लैक फंगस की जांच बहुत आसान होती है, इसमें नेचर इंडोस्कोपी होती है। छोटा सा उपकरण आता है, इसकी व्यवस्था शासकीय और निजी दोनों अस्पतालों में हो सकती है। ब्लैक फंगस की जांच और इलाज में भी इंदौर को नेतृत्व करना चाहिए। सीएम के आने के पहले एक युवक अपने पिता के लिए इंजेक्‍शन की मांग कर पहुंचा।

उसे अधिकारियों ने समझाया और उसकी दिक्‍कत हल की।सीएम शिवराज इंदौर संभाग के विकासखंड और ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप को भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे। उन्होंने इंदौर आने से पहले ही अधिकारियों को और जनप्रतिनिधियों से ट्वीट कर अनुरोध किया था कि वे एयरपोर्ट पर न आएं, हम लोग निर्धारित बैठकों में मिलकर चर्चा करेंगे। उन्होंने अधिकारियों के लिए यह भी लिखा कि आप प्रोटोकाल को लेकर न उलझें। इस समय संक्रमण को रोकना हम सबके लिए सबसे महत्वपूर्ण है। अत: कोविड प्रोटोकाल का पालन करें।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें