Advertisement

इंदौर: Reel बनाना महंगा पड़ा, थाने पहुंचा मामला

इंदौर में बिना अनुमति के नगर निगम के कचरा वाहन पर रील बनाने का मामला सामने आया है। कामेडी रील के लिए जिस कचरा वाहन का इस्तेमाल हुआ वह जोन क्रमांक 7 का था। निगम के कचरा वाहन का उपयोग दो यूट्यूबर युवक युवती को महंगा पड़ गया है।

 

Advertisement

नगर निगम के अफसरों ने दोनों की शिकायत इंदौर के विजय नगर थाने में की है। इंदौर के युवक-युवती सीएम शिवराज सिंह चौहान से भी मिल चुके हैं। नगर निगम के कचरा वाहन का इस्तेमाल कामेडी रील बनाने के लिए किया गया है। रील बनाने वालों ने कचरा वाहन के हेल्पर से कहा कि वे एक एनजीओ से हैं और स्वच्छता का सर्वे कर रहे हैं।

अब निगम के कचरा वाहन का उपयोग दो यूट्यूबर युवक युवती को महंगा पड़ गया है। उनके खिलाफ विजय नगर थाने में शिकायत की गई है।यहाँ मामला 15 दिन पुराना है।

Advertisement

इंस्टाग्राम और फेसबुक पर यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। खेबड़ी के नाम से मशहूर जितेन्द्र और पारूल की जोड़ी ने यह रील बनाई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि, जितेन्द्र और पारूल की जोड़ी अभी कुछ दिनों पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मिल चुके है। इस दौरान जितेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहा कि पारुल को आप कैमरे पर ‘खेबड़ी’ बोलिए। इस पर CM शिवराज ने मजाकिया अंदाज में पारुल को ‘खेबड़ी’ कह दिया था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें