Advertisement

उज्जैन:विधायक के बेटे को गिरफ्तार करने इंदौर से आएगी पुलिस

केस से जुड़ी सभी आवश्यक कागजी कार्रवाई हो चुकी है पूर्ण : टीई शर्मा

 

Advertisement

उज्जैन। बडऩगर विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल को गिरफ्तार करने के लिए एक दो दिन में इंदौर पुलिस आएगी। क्योंकि दुष्कर्म मामले से जुड़ी सभी आवश्यक कार्रवाई पूर्ण हो चुकी है। उक्त जानकारी इंदौर महिला थाने की टीआई ज्योति शर्मा ने दी।

मोरवाल के खिलाफ इंदौर की युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि युवती का परिचय एक ही राजनीतिक संगठन में होने की वजह से हो गया था। इसके बाद दोस्ती होने पर वह इंदौर के होटल में वेलेटाइन डे पर ले गया। वहां प्रपोज करने के बाद उसे शादी का झांसा देकर घर ले गया, वहां नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। डेढ़ महीने से शादी का बोलने के बाद भी शादी करने से मुकर गया और पूरे परिवार को जान से मरवाने की हत्या की धमकी देने लगा।

Advertisement

लड़की कर रही है ब्लेकमेल : इस मामले में विधायक मुरली मोरवाल का कहना है कि लड़की कई दिनों से उनके बेटे को ब्लेकमेल कर रही है। इसकी जानकारी उन्होंने इंदौर आईजी को दी थी। जांच के बाद केस दर्ज करने का आग्रह किया है। आज फिर से आईजी और वरिष्ठ पुलिस अफसरों से मिलकर मामले की जांच का आग्रह किया जाएगा। जांच से पूरा मामला साफ हो जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें