Advertisement

उज्जैन : सुभाष नगर स्थानक उज्जैन में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व ऐतिहासिक नई ऊंचाइयों के साथ सम्पन्न

उज्जैन। पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व ज्ञानवान प्रज्ञावान परम विदुषी महासतीजी वैभव श्री जी म.सा. आदि ठाणा-3 की निश्राय में नित नई ऊंचाइयों के साथ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

Advertisement

पूज्या महासतीजी म.सा. की निश्राय में टिन ऐज सेमिनार प्रति रविवार प्रारंभ से ही बढ़ोतरी के साथ चलने के कारण बच्चों में बीजारोपड हो रहा है। परिणाम स्वरूप 111 बच्चों, श्रावक-श्राविका एवं संघ के पदाधिकारी गुरुदेव के दर्शनार्थ एवं कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए दिनांक 19/9/2021 रविवार को बिजयनगर (राज.) पहुंचे।

पर्युषण पर्व में इस वर्ष रिकॉर्ड तोड़ तपस्याएं युवा पीढ़ी द्वारा की गई, जो कि आज तक 15 चातुर्मासों का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बना। 3 मास खमण नमनजी मास (37 उपवास) इन्द्राजी विजयजी चौरडिय़ा (31 उपवास) एवं अर्चनाजी संजयकुमारजी बापना (30 उपवास) 17 अट्ठाई, नो, ग्यारह एवं सौलह तथा 45 तेले सम्पन्न हुए तथा अभी भी तपस्या का क्रम जारी है। यह सब महासती श्री वैभवश्रीजी म.सा. की सतत प्रेरणा एवं गुरु भगवंतों के आर्शीवाद से सम्पन्न हो सकी। पर्युषण पर्व के आठ दिनों में प्रवचनों के विषय बड़े मार्मिक, हृदयस्पंशी एवं युवा पीढ़ी को संस्कारित करने वाले होने के कारण श्रावक श्राविका एवं युवा पीढ़ी की उपस्थिति प्रतिदिन बढ़ती गई एवं नवीन स्थानक भी छोटा पडऩे लगा जिसे देखकर श्री संघ अपने आप को बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस चातुर्मास की उत्कृष्ट उपलब्धि भी महासतीजी की निश्राय में संपन्न होने जा रही है। वह बोहि दयांण ध्यान शिविर जो की 26 सितंबर से 3 अक्टूबर तक रहेगा। इस प्रकार इतनी सारी उपलब्धियां पाकर के सभी सदस्य एवं श्री संघ हतप्रभ है। यह सब गुरुदेव की अनुकम्पा से सम्पन्न हुआ।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें