Popup Image
Advertisement

ज्वेलरी दुकान का शटर और सूने मकान के ताले तोड़कर चोरी

लाखों के आभूषण और नगदी ले गये बदमाश

Advertisement

उज्जैन। शहर में चड्डी बनियान गैंग द्वारा एक के बाद एक चोरी की वारदातों को अंजाम देकर आतंक मचाने के बाद पुलिस ने गैंग को पकड़ा तो अब दूसरी गैंग द्वारा शहर में फिर चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। बीती रात बदमाशों ने शांति नगर स्थित ज्वेलरी की दुकान का शटर उचकाकर जेवर चोरी किये तो सूने मकान के ताले तोड़कर भी वारदात को अंजाम दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज किया है।

सोनू उर्फ सुशील यादव पिता मानसिंह यादव निवासी शांति नगर की मेन रोड पर श्री राजराजेश्वरी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। सोनू यादव ने बताया कि कल शाम को दुकान बंद की थी।

Advertisement

सुबह दुकान मालिक व आसपास के लोगों ने सूचना दी कि दुकान का साइड शटर उचका है। यहां पहुंचकर देखा तो काउंटर में रखे सोने के मोती, राशि के यंत्र, श्री यंत्री, चांदी के आभूषण सहित इलेक्ट्रानिक कांटा व गल्ले से 500 रूपये चोरी हुए थे जिसकी सूचना नीलगंगा पुलिस को दी।

पुलिस ने यहां पहुंचकर जांच शुरू की। सोनू यादव ने बताया कि दुकान में कैमरा लगा है लेकिन दो दिन से वह बंद है। उसे सुधारने के लिये मैकेनिक को फोन किया था।

Advertisement

इधर पूनम अपार्टमेंट में रहने वाली दुर्गेशनंदनी विजयवत पति ईश्वर 52 वर्ष 3 अक्टूबर को परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां धार गई थीं। उनके सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया और ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर व नगदी 70 हजार रुपए चोरी कर लिये जिसकी रिपोर्ट माधव नगर थाने में दर्ज कराई गई।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें