नदी में डूबने से वृद्ध की मौत

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन कालियादेह गांव में रहने वाले वृद्ध की नदी में डूबने से मृत्यु हो गई। भैरवगढ़ पुलिस ने शव का पीएम कराया और जांच शुरू की है।

Advertisement
हाकीम पिता अहमद पटेल 56 वर्ष निवासी कालियादेह गांव शाम को बारिश होने पर खेत देखने गया था। उसी दौरान शिप्रा नदी में लगी मोटर के पास पहुंचा और संतुलन बिगडऩे से नदी में जा गिरा। काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खेत की मोटर के पास हाकीम की चप्पल पड़ी थी।
ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने नदी में शव की तलाश की और देर रात नदी से उसका शव खोजा व जिला अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने बताया कि हाकीम के दो पुत्र है।
Advertisement









