Popup Image
Advertisement

नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जन्मदिन पर प्रतिमा का दुग्धाभिषेक

उज्जैन। आजाद हिंद सेना के संस्थापक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आज 125 वीं जयंती है। चरक के पास आगर रोड़ स्थित नेताजी की प्रतिमा पर स्वयंसेवी संगठन के पदाधिकारियों ने दुग्धाभिषेक किया वहीं उच्च शिक्षा मंत्री सहित भाजपा नेताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नेताओं को याद किया। सुबह 9 बजे आगर रोड़ स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा के पास उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, विधायक पारस जैन सहित भाजपा नेता एकत्रित हुए।

Advertisement

उन्होंने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान स्वयंसेवी संगठन के पदाधिकारी धन्ना शर्मा ने प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक किया। वहीं दूसरी ओर विक्रमादित्य मोर्चा उज्जैन द्वारा स्पोर्ट्स एरीना महानंदा नगर पर नेताजी की जयंती मनाई। इस अवसर पर मोर्चा संयोजक भानू भदौरिया ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सत्येंद्र सिंह तोमर, मनीष सेंगर, धीरेंद्र परिहार, विकास त्रिवेदी, मयंक तिवारी, आकाश कुशवाह आदि मौजूद थे। संचालन धर्मेन्द्र सिंह परिहार एवं आभार सुनील भदौरिया ने माना

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें