Advertisement

भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष कल्याणक पर चढ़ाएंगे निर्वाण लाडू

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। आचार्य 108 विद्यासागर महाराज, वर्तमान आचार्य 108 समयसागर महाराज एवं आर्यिका मां 105 श्री आदर्शमति माताजी के आर्शीवाद से दिगंबर जैन पंचायती मंदिर फ्रीगंज में आर्यिका 105 श्री दुर्लभमति माताजी संसघ के सान्निध्य में दीपावली पर भगवान महावीर स्वामी के 2550 वे मोक्ष कल्याणक दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर को विद्याकुंभ वर्षायोग परिसर में समाजजनों द्वारा प्रात: 9 बजे निर्वाण लाडू चढ़ाए जाएंगे।

Advertisement

इस अवसर पर 24 पुण्यार्जकों द्वारा 24 विशेष निर्वाण लाडु चढ़ाए जाएंगे जिनमें से 23 पुण्यार्जक पूर्व निर्धारित हैं जबकि 24वें पुण्र्याजक का चयन उसी समय बोली के माध्यम से किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर के तीनों शिखर पर ध्वजा चढ़ाई जाएगी। इसके पूर्व माताजी के प्रवचन इत्यादि अन्य कार्यक्रम होंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें