Popup Image
Advertisement

भोपाल में क्रैश हुआ विमान, तीन पायलट घायल

भोपाल में शनिवार शाम को एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। इस छोटे प्लेन ने भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही प्लेन क्रैश होकर गांधी नगर के पास खेत में गिर गया। हादसे में एक कैप्टन और 2 ट्रेनी पायलट घायल हो गए। हालांकि, किसी को गंभीर चोट नहीं आई। भोपाल के ASP दिनेश कौशल ने बताया कि तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Advertisement

हादसा भोपाल में गांधीनगर के पास बड़वाई गांव के खेत में हुआ। शुरुआती जानकारी मिली है कि इंजन बंद होने की वजह से यह ट्रेनी प्लेन खेत में गिरा। प्लेन के कैप्टन का नाम अश्विनी शर्मा बताया जा रहा है। बताया जाता है कि तीनों प्लेन लेकर गुना जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें