सब्जियां सस्ती, दालों के दाम भी 10 से 20 रुपए तक गिरे

By AV NEWS

अनलॉक 1.0… कीमतें कम होने से गृहिणियों को राहत, सोयाबीन तेल की कीमतों में 8 से 10 रुपए की गिरावट

उज्जैन:लॉकडाउन की तुलना में अनलॉक १.० में सब्जियां आधे दामों पर बिक रही हैं। इसका असर दालों के भाव पर हुआ है और सभी तरह की दालें10 से 30 रुपए प्रतिकिलो सस्ती हो गई है। बता दें कि अब सभी तरह की सब्जियों में 10 से १५ रुपए प्रतिकिलो की कमी आई हंै।

जबकि लॉकडाउन में सब्जियां ४० से 60 रुपए प्रतिकिलो में मिल रही थी। इससे लोगों ने सब्जियों का उपयोग ज्यादा करना शुरू कर दिया है। इससे दालों की डिमांड कम हो गई है व असर भाव पर हुआ है। यही नहीं अनलॉक शुरू होते ही दाल मील शुरू हो गई हैं। इससे दालों की आवक में भी बढ़ोत्तरी हुई है। जिससे भी दालों के भाव कम हुए हैं। अच्छी बात यह भी है कि दालों के साथ ही अब सोयाबीन तेल भी सस्ता हो गया है। पिछले दिनों तेल १०५ रुपए प्रतिकिलो बिक रहा था। वहीं अब यह ९० रुपए प्रतिकिलो बिक रहा है।

डिमांड कम होने से दालों के दाम कम हुए
किराना व्यापारियों के अनुसार लॉकडाउन की तुलना में इनदिनों सभी तरह की सब्जियां आधे दामों पर बिक रही हैं। इससे लोगों ने अपने किचन में सब्जियों का उपयोग ज्यादा करना शुरू कर दिया है। इससे दालों की डिमांड कम हो गई है। इसका असर भाव पर हुआ है और दालों के दाम घट गए हैं। आगे भी दालों के भाव सब्जियों के भाव पर ही निर्भर रहेंगे। वहीं दाल की नई फसल भी बाजार में आ रही हैं।

Share This Article