Advertisement

सुबह-सुबह मैदान पर दिखा PM मोदी का युवा अवतार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय सिक्किम दौरे का आज दूसरा दिन है। सुबह की शुरुआत एक बेहद ही खास और ऊर्जावान अंदाज में हुई। गंगटोक की खुशनुमा सुबह में पीएम मोदी ने स्थानीय युवाओं और बच्चों के साथ फुटबॉल के मैदान पर हाथ आजमाए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में पीएम मोदी नीली स्पोर्ट्स जैकेट में बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते और उनका उत्साहवर्धन करते नजर आ रहे हैं।

 

Advertisement

पीएम मोदी का यह दौरा सिक्किम के गठन की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह के समापन कार्यक्रम के लिए है। आज का दिन विकास कार्यों के नाम रहने वाला है। पीएम मोदी पलजोर स्टेडियम से जनसभा को संबोधित करेंगे और राज्य के लिए 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

क्या बोले पीएम मोदी

Advertisement

पीएम मोदी ने अपनी इस मुलाकात के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते हुए कहा कि, ‘गंगटोक की इस प्यारी सुबह में सिक्किम के अपने युवा मित्रों के साथ फुटबॉल खेलने जैसा कुछ भी नहीं है! निश्चित रूप से, इन युवाओं के साथ फुटबॉल का यह सेशन ऊर्जा से भर देने वाला रहा!’

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें