Popup Image
Advertisement

बिहार में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत

नईदिल्ली। देश के कई राज्यों में आंधी बारिश और बिजली गिरने का दौर जारी है। बिहार में पिछले 24 घंटे में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने कहा है कि यहां आज 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक में आज तेज बारिश की संभावना जताई है। वहीं, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है।

Advertisement

इसके अलावा झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, गुजरात, केरल, कर्नाटक, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी हल्की बारिश होगी। यहां धूलभरी आंधी भी चलेगी। उधर, देश के कुछ राज्यों में गर्मी का असर भी बरकरार है। राजस्थान, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना में तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें