Popup Image
Advertisement

13 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म मामले में संदिग्ध गिरफ्तार

पीडि़त बालिका : भाषा समझने के लिए एक्सपर्ट की मदद

Advertisement

13 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म मामले में संदिग्ध गिरफ्तार, मां और परिवार की तलाश में पुलिस

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:दो दिन पहले मुरलीपुरा क्षेत्र में दुष्कर्म पीडि़त बालिका के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया है। बालिका की भाषा से पुलिस को पता चला है कि वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। उसका परिवार भी उसके साथ उज्जैन आया था।

Advertisement

बालिका की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है लेकिन पूछताछ में उसने यह भी बताया है कि उसकी मां से भी दुष्कर्म हुआ है। बालिका की हालत में सुधार तो आया है लेकिन उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। दो महिला पुलिस कर्मी उसकी सुरक्षा और देखरेख के लिए भेजी गई थी जिनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें वापस बुलाकर दो अन्य महिला पुलिसकर्मी को इंदौर भेजा गया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में बालिका के साथ एक ऑटो चालक दिखा है। इसी संदेह पर पुलिस ने ऑटो चालक को हिरासत में लिया है उससे पूछताछ की जा रही है। बालिका उत्तरप्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली है और भोजपुरी में बात कर रही हैउसकी भाषा को समझने के लिए एक भोजपुरी एक्सपर्ट महिला और पुलिस अधिकारी उसके साथ मौजूद हैं। पुलिस उसकी मां और परिवार की तलाश कर रही है ऐसी जानकारी सामने आई है कि बालिका की मां से भी दुष्कर्म की वारदात हुई है।

Advertisement

मां से दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने बालिका से दुष्कर्म किया होगा। उसे इंदौर रोड़ बायपास से किसी सूनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया और हालत खराब होने पर बालिका को ऑटो में बैठाकर मुरलीपुरा की तरफ छोड़ दिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जानकारियां एकत्रित की है।

हालांकि पुलिस ने अभी पूर्णत: खुलासा नहीं किया है लेकिन जल्द ही इस जघन्य अपराध के जिम्मेदार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ जाएंगे। एडिशन एसपी जीपी पाराशर ने बताया बालिका भोजपुरी में बात कर रही है इसलिए एक भोजपुरी एक्सपर्ट को उसके साथ रखा गया है। वो ज्यादा कुछ बता नहीं पा रही है

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें