Advertisement

45 साल से अधिक उम्र के लोगों को आज से लगेगा COVID19 टीका

अगर आप की उम्र 45 साल या उससे अधिक है, तो आज से आप भी कोरोना वैक्सीन लगवा सकते हैं। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 1 अप्रैल से इस उम्र के लोगों के लिए भी टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है। खास बात ये है कि इसके लिए आपको मॉरबिडिटी टेस्ट कराने की जरुरत नहीं। यानी वैसे सभी लोग, जो लोग एक जनवरी 2021 को 45 साल या इससे अधिक उम्र के होंगे, वे टीका लगवा सकते हैं, चाहे उन्हें कोई जानलेवा बीमारी हो या नहीं। इससे पहले सिर्फ उन्हीं लोगों को टीका लगाया जा रहा था, जिन्हें डायबीटिज, रक्तचाप या ऐसी कोई गंभीर बीमारी हो।

Advertisement

वैक्सीन की डोज लगवाने के दो तरीके हैं। पहला, आप कोविड की आधिकारिक वेबसाइट http://cowin.gov.in के जरिए रजिस्ट्रेशन कराएं और फिर अपनी सुविधा के मुताबिक अप्वॉइन्टमेंट ले लें। लेकिन अगर आप एडवांस में रजिस्ट्रेशन नहीं कराना चाहते हैं तो फिर दोपहर तीन बजे के बाद अपने आस-पास के ऐसे अस्पताल में जाएं, जहां पर कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक सिर्फ पंजीकृत लोगों को ही टीका लगाया जाएगा। गैर पंजीकृत लोग दोपहर तीन बजे से रात नौ बजे के बीच टीका लगवा सकते हैं।

अगर आप प्राइवेट अस्पताल में जाएंगे, तो आपको वैक्सीन के लिए पैसे देने पड़ेंगे। सरकार ने प्राइवेट अस्पताल के लिए वैक्सीन की एक डोज की अधिकतम कीमत 250 रुपये तय कर रखी है। वहीं अगर आप सरकारी अस्पताल जाएंगे, तो यहां आपको कोरोना की वैक्सीन मुफ्त में लगाई जाएगी। आपको बता दें कि देश में दो तरीके की कोरोना वैक्सीन उपलब्ध है। एक सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड और दूसरी भारत बायोटेक की कोवैक्सीन। आप किसी एक चयन कर सकते हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें