Advertisement

देश में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, आज फिर आए 18 हजार से अधिक मामले, 108 की मौत

देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में एक बार फिर 18 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं जिनमें से 108 लोगों की मौत हो गई और 14,234 को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

Advertisement

वहीं अब तक के कुल मामले की बात करें तो देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,11,92,088, स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,08,54,128, मृतकों की संख्या 1,57,656 और 1,80,304 सक्रिय मामले हैं।भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में शुक्रवार तक कुल 22,06,92,677 नमूनों का परीक्षण किया गया। वहीं गुरुवार को 7,51,935 नमूनों का परीक्षण किया गया।

16 जनवरी से अब तक 1,94,97,704 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। बता दें कि एक मार्च से देश में कोरोना टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। इस चरण में 45 से 59 वर्ष के बीच के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को भी टीका लगया जा रहा है। वहीं राहत की बात यह है कि अब यह टीका निजी अस्पतालों में भी उपलब्ध है।

Advertisement

आंकड़े के अनुसार भारत दुनिया का 5वां देश है जहां, सबसे ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं अमेरिका के बाद भारत इकलौता देश है जहां, हर दिन 10 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन का डोज दिया जा रहा है। अमेरिका में हर दिन 20 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।अब तक 240 मरीजों में कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है। ये नया स्ट्रेन बेहद खतरनाक और तेजी से फैलने वाला है और इसे लेकर भारत सरकार सतर्क हो गई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें