Advertisement

उज्जैन में आज रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक Lockdown रहेगा

उज्जैन। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आशीष सिंह ने विगत 27 मार्च 2021 को धारा-144 के तहत आदेश जारी कर निर्देशित किया है कि आगामी आदेशपर्यन्त केवल उज्जैन शहर में प्रत्येक रविवार को लॉकडाउन रहेगा, जो शनिवार रात्रि 10 बजे से प्रभावशील होकर सोमवार प्रात: 6 बजे तक लागू रहेगा।

Advertisement

इस दौरान कोई भी आमजन अपने घरों से बाहर नहीं निकलेंगे। उक्त प्रतिबंध इमरजेंसी चिकित्सा, इमरजेंसी ड्यूटी, मेडिकल दुकान, पेपर हॉकर्स, मीडियाकर्मी और शासकीय कार्य पर जाने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा। साथ ही आवश्यक वस्तु अन्तर्गत दूध की दुकानें प्रात: 6 बजे से प्रात: 10 बजे तक एवं शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक खुली रखी जा सकेंगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें