मध्य प्रदेश में Night curfew अब रात 11 बजे से,आदेश जारी

By AV NEWS

मध्य प्रदेश में नाइट कर्फ्यू अब रात 11 से सुबह 6 बजे तक रहेगा। शुक्रवार को गृह विभाग ने आदेश जारी कर नाइट कर्फ्यू की अवधि एक घंटा कम कर दी। अब तक नाइट कर्फ्यू रात 10 से सुबह 6 बजे तक लागू था।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण काबू में आने से सरकार बाजारों को अनलॉक कर रही है। 1 जून से रियायतें दी जा रही हैं। इससे बाजार, होटल-रेस्टोरेंट आदि निर्धारित समय तक खोले जा रहे हैं। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने यह आदेश जारी किए हैं।

Share This Article