Advertisement

राज्य स्तरीय योग क्लब प्रतियोगिता में उज्जैन को तिहरी सफलता

उज्जैन। मध्यप्रदेश में योग के व्यापक प्रचार-प्रचार के लिए पिछले वर्ष योग क्लब का गठन किया गया। एक वर्ष में ही प्रदेश के हाई स्कूल व हायर सेकंडरी विद्यालयों में सात हजार योग क्लब का गठन हुआ।

 

Advertisement

योग क्लब से चयनित चार सौ बच्चों के लिए प्रथम राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन भोपाल में 30 अक्टूबर से 2 नवंबर 2022 तक आयोजित किया गया। जिसमें सभी जिलों से चयनित खिलाडिय़ों ने भाग लिया।

उज्जैन टीम के जनरल मैनेजर चंद्रप्रकाश जोशी ने बताया कि उज्जैन से छ: खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। इसमें चार बच्चे फायनल खेलें। उज्जैन सीएम राइज जाल सेवा की दृष्टि तिवारी को अंडर -19 में दोहरी सफलता मिली। दृष्टि ने योगासन में ब्रांज तथा आर्टिस्टिक में रजत पदक प्राप्त हुआ। साथ ही भूमि तिवारी को आर्टिस्टिक प्रतियोगिता में ब्रांज मेडल प्राप्त हुआ।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें