Popup Image
Advertisement

जैन सोशल ग्रुप सार्थक में पदाधिकारियों का मनोनयन

उज्जैन। जैन सोशल ग्रुप सार्थक में आगामी 2 वर्ष 2023-2025 के कार्यकाल के लिए नवीन पदाधिकारियों का मनोनयन किया। सभी कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा हेमंत कासलीवाल को अध्यक्ष एवं अखिल जैन को सचिव मनोनीत किया। वही उपाध्यक्ष पीयूष डागा, यतीन्द्र मोदी, कोषाध्यक्ष प्रसन्न कासलीवाल, सह सचिव संदीप पतंग्या एवं आशीष नांदेचा, सह कोषाध्यक्ष अर्पित कोचर तथा पीआरओ अंकुर गादिया, यश बोहरा का चयन किया।

Advertisement

विशेष कार्यसमिति का भी गठन किया गया जिसमें हर्ष चोपड़ा, विजय कोठारी, विजय श्रीश्रीमाल, संजय खेमेसरा, धीरेंद्र जैन, गौरव बाफना, शैलेन्द्र जैन को मनोनीत किया। सभी नामों की घोषणा संस्थापक अध्यक्ष अमित कावडिय़ा ने की। वर्तमान अध्यक्ष संजय सूर्या द्वारा अभिनंदन किया। अध्यक्षता शैलेंद्र जैन ने की एवं आभार संजय सूर्या ने माना।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें