एसबीआई कर्मचारी संघ का क्षेत्रीय सम्मेलन कल

उज्जैन। एसबीआई अवार्ड स्टाफ एंपलाइज यूनियन भोपाल सर्कल इंदौर अंचल के क्षैत्र-5 उज्जैन इकाई का क्षेत्रीय सम्मेलन कल प्रात: 10 बजे से विक्रम कीर्ति सभागृह में आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि भारतीय बैंकर्स ट्रेड यूनियन के कॉमरेड अरूण भगोलीवाल होंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
क्षेत्रीय सचिव राजेश गिरी, संगठन सचिव भूपेंद्रसिंह ठाकुर, सुनील सेन ने कर्मचारी स्टाफ सदस्यों को क्षेत्रीय सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का अनुरोध किया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन उज्जैन इकाई के संयोजक यू.एस.छाबडा एवं साथियों ने अरूण भगोलीवाल के उज्जैन आगमन पर शुभकामनाएं प्रेषित की।
Advertisement









