Advertisement

उज्जैन के राम भक्ति के सुर अयोध्या में गूंजेंगे,

 15 जनवरी को होगी भजन संध्या

 

Advertisement

जगद्गुरु रामभद्राचार्य के अमृत महोत्सव में प्रस्तुति देंगे शर्मा बंधु

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:उज्जैन के प्रसिद्ध भजन गायक शर्मा बंधुओं के भजन अयोध्या में गूंजेंगे। अयोध्या में श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा अवसर प्रसंग पर पद्म श्री जगद्गुरु रामभद्राचार्य अमृत महोत्सव का आयोजन भी 14 जनवरी से होने जा रहा है। शर्मा बंधु दूसरे दिन 15 जनवरी की संध्या में अपनी प्रस्तुति देंगे। इस आमंत्रण को पाकर शर्मा बंधु बेहद खुश हैं। महोत्सव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई हस्तियों का जमावड़ा होगा।

Advertisement

यह महोत्सव 22 जनवरी तक चलेगा। इसी दिन नवनिर्मित राम मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। महोत्सव में पद्मश्री अनूप जलोटा, अभिनेत्री हेमामालिनी, कुमार विश्वास और मनोज मुंतशिर जैसे दिग्गज कलाकार प्रस्तुति देंगे। उज्जैन के शर्मा बंधु पंडित राजीव शर्मा, मुकेश शर्मा, शैलष शर्मा और मिथिलेष शर्मा भी अपने भजनों से श्रीराम नगरी अयोध्या में राम भक्ति के भजन गाएंगे।

अकबर ताज को भी आमंत्रण….

Advertisement

अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर हर कोई उत्साहित है। देशभर के साधु संतों को निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। अमृत महोत्सव में मध्यप्रदेश के खंडवा निवासी कवि अकबर ताज मंसूरी को जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने निमंत्रण भेजा है। आयोजन में प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया है।

कब किसकी प्रस्तुति

14 जनवरी को पद्मश्री मालिनी अवस्थी

15 जनवरी को शर्मा बंधु, उज्जैन

16 जनवरी को पद्मश्री नलिनी कमलिनी

17 जनवरी को अभिनेत्री हेमामालिनी

18 जनवरी को कन्हैया मित्तल

19 जनवरी को मनोज मुंतशिर शुक्ला

20 जनवरी को पद्मश्री अनूप जलोटा

21 जनवरी को कुमार विश्वास

22 जनवरी को रामलीला का मंचन

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें