एक्टिवा की टक्कर से बाइक चालक डिवाडर से टकराया, मौत

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन एटीएम से रुपए निकालकर बाइक से घर लौट रहे युवक के वाहन को पीछे से एक्टिवा चालक ने जोरदार टक्कर मारी जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ा और रोड डिवाइडर से टकरा गई। बाइक चालक युवक के सिर में गंभीर चोंट आने से उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर शव का पीएम कराया।
विनोद उर्फ मुन्ना गौड़ 22 वर्ष निवासी शंकरपुर रात करीब 9.30 बजे एटीएम से रुपए निकालकर अपनी बाइक से घर लौट रहा था तभी गोपालपुरा से आगे मक्सी रोड़ पर एक्टिवा चालक ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मारी तो बाइक रोड डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में विनोद के सिर में गंभीर चोंट आने से उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि विनोद ड्रायवर था और उसकी शादी दो वर्ष पहले हुई थी। पुलिस ने एक्टिवा वाहन जब्त किया है और उसके चालक की तलाश की जा रही है।









