Advertisement

फ‍िल्‍म एक्टर मनोज बाजपेयी ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी आज उज्‍जैन पहुंचे। मनोज वाजपेयी नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन व पूजन अर्चन किया।मनोज वाजपेयी 24 तारीख को रिलीज होने वाली अपनी फिल्म भैया जी की सफलता के लिए बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आए थे।

Advertisement

इन्होंने बाबा महाकाल के साथ ही महाकाल मंदिर के प्रांगण में स्थित श्री भैरव जी का पूजन अर्चन कर उनका आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान अभिनेता मनोज वाजपेयी ने मीडिया से कहा कि मैंने बाबा महाकाल से क्या मनोकामना की यह तो मैं आपको नहीं बता सकता, लेकिन में सौभाग्यशाली हूं, जिसे बाबा महाकाल के दर्शन हुए। इस दौरान अपने अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई और पंडितों का भी आशीर्वाद लिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें