Advertisement

इंदौर-नई दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन को रोज चलाने की तैयारी

सप्ताह में तीन दिन इंदौर से नई दिल्ली तक जाने वाली सुपर फास्ट ट्रेन 20957 को अब रेल विभाग ने रोज चलाने की तैयारी की है। यह ट्रेन चार दिन उज्जैन वाले रूट से चलेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक चलती है। उधर बजट में इंदौर से जुड़े रेलवे के प्रोजेक्टों के लिए राशि मंजूर हुई है।

Advertisement

बता दें कि दिल्ली वाली ट्रेन का अंतिम पड़ाव दिल्ली के बजाए हिसार हो सकता है। इंदौर से दिल्ली जाने वाले ज्यादातर यात्री इस ट्रेन में सफर करना पसंद करते हैं, क्योंकि यह 11 घंटे में दिल्ली पहुंच जाती है और इसकी टाइमिंग भी अच्छी है। यह ट्रेन इंदौर से शाम पौने पांच बजे इंदौर से चलती है और दूसरे दिन सुबह साढ़े चार बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचा देती है।

इस ट्रेन को सप्ताह भर चलाने की काफी डिमांड आ रही थी। सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि इंदौर से इस ट्रेन को सप्ताह भर चलाने की सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। नई दिल्ली के आसपास के शहरों तक जाने वाले यात्री इस ट्रेन में सफर इसलिए पसंद करते है, क्योंकि उन्हें स्टेशन से सुबह कनेक्टिंग ट्रेन मिल जाती है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें