गुरु मां ने किया नशा त्यागने का आव्हान

By AV News

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बडऩगर रोड़ स्थित मोहनपुरा में श्री बाबाधाम मंदिर में संगीतमय श्रीराम कथा में मंगलवार को अवधवासियों की आंखों से अश्रु धारा बही। भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक होते होते वनवास हो गया। पूरी अयोध्या भगवान राम के पीछे अयोध्या से वनवास की ओर चल दी।

महामंडलेश्वर गुरू मां आनंदमयी ने संगीतमय श्रीराम कथा में नशा त्यागने का आव्हान किया। श्री बाबा धाम मंदिर सचिव महंत आदित्यपुरी ने बताया कि कथा के मुख्य यजमान स्वयं हनुमानजी महाराजजी हैं।

Share This Article