Advertisement

पिता को गाली देने पर दो भाइयों में मारपीट

एक ने लट्ठ से हमला किया तो दूसरे ने चाकू से

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उज्जैन। प्रकाश नगर में पिता को गाली देने की बात को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट हुई। नीलगंगा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि मनोज जूनवाल पिता गंगाराम निवासी प्रकाश नगर का उसके भाई प्रदीप जूनवाल से पिता को गाली देने की बात को लेकर विवाद हुआ जिसमें एक भाई ने दूसरे पर लट्ठ से हमला किया तो दूसरा भाई भागकर घर में गया और चाकू से मनोज पर हमला कर दिया।

Advertisement

घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया वहीं नीलगंगा पुलिस ने दोनों भाइयों की रिपोर्ट पर एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज किया।

View this post on Instagram

A post shared by AKSHAR VISHWA | UJJAIN | अक्षर विश्व | AVNEWS (@aksharvishwaujjain)

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें