विवाद के बाद युवक ने जहर खाया

दूसरी पत्नी अस्पताल आई तो भाग गया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। आगर नाका पर रहने वाले युवक ने बीती रात जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे रोकने के चक्कर में पत्नी घायल हो गई। दोनों को चिमनगंज थाना पुलिस ने जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां युवक की दूसरी पत्नी उसे देखने आई तो युवक व उसकी पहली पत्नी अस्पताल से चले गये।

पुलिस ने बताया कि आबिद पिता शब्बीर हुसैन 32 वर्ष निवासी आगर नाका ने बीती रात जहर खाया था। उसकी पत्नी सुल्ताना आबिद को रोकने के चक्कर में घायल हो गई थी। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां आबिद की दूसरी पत्नी पहुंच गई जिसे देखकर आबिद अस्पताल से भाग गया और सुल्ताना अपने घर लौट गई। पुलिस द्वारा मामले में जांच की जा रही है।

advertisement

बिजली बिल नहीं भरा तो जहर खा लिया

नियामत शाह पिता अली हुसैन निवासी बेगमबाग ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। नियामत ने बताया कि छोटा भाई जावेद शाह घर में रहता है। लेकिन वर्ष 2018 से बिजली का बिल नहीं भरा इस कारण 28 हजार रुपये का चालान बन गया। जब जावेद से बिल भरने को कहा तो उसने इंकार कर दिया, इसी कारण जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था।

Related Articles

close