खिडक़ी की नपती ले रहे कारपेंटर की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत

शांतिनगर कॉलोनी की घटना, परिवार का इकलौता था

Advertisement
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। फर्नीचर का काम करने वाला एक युवक की शांति नगर में निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल पर खिडक़ी की नपती करते गिरने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।
आकाश पांचाल पिता कैलाश पांचाल (23) निवासी मोलगा थाना कायथा कारपेंटर था और पुष्पांजलि नगर में किराये का मकान लेकर रहता था। वह शांति नगर के पास स्थित कॉलोनी में दिनेश प्रजापति के मकान के खिडक़ी दरवाजे की नपती लेने पहुंचा था।
Advertisement
आकाश तीसरी मंजिल पर नपती ले रहा था तभी उसका संतुलन बिगड़ा और वह जमीन पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि आकाश इकलौता था और उसके पिता वर्षों पहले मां को छोडक़र चले गये थे।
Advertisement









