Advertisement

दोनों हाथ तोडऩे के बाद हमलावर बोले चलो, भाई साब! ने इतना ही कहा था

नागझिरी क्षेत्र में किसान नेता पर फायरिंग के बाद किया हमला

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री भूपेन्द्र सिंह भदौरिया पर 6 हमलावरों ने हमला किया। दोनों हाथ तोड़ दिए। भीड़ को आता देख हमलावर बोले, चलो भाई साब ने इतना ही करने को कहा था।

चरक अस्पताल में भर्ती भूपेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि वह हामूखेड़ी में रहता है। बुधवार को वह शव यात्रा में शामिल होने के लिए शनि मंदिर के सामने गया था। दोपहर डेढ़ बजे के करीब लौटते समय कल्पतरू एवेन्यू के सामने उस पर फायरिंग हुई। इस वजह से वह गिर गया। 6 हमलावरों ने उसे घेर लिया और लोहे के पाइप से हमला करने लगे।

Advertisement

चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग उसकी तरफ दौड़े। हमला करने वाले बोले भाई साब ने इतना ही कहा था चलो और वे अपनी बाइक से लौट गए। इस हमले में उसके दोनों हाथ टूट गए। उसका आरोप है कि यह हमला भाजपा नेता प्रकाश यादव ने कराया है। हमले का कारण बताते हुए कहा तीन माह पहले प्रकाश का

उसके भतीजे से विवाद हुआ था। तारीख पेशी पर जाने के कारण प्रकाश खुन्नस पाले हुए था। उसी खुन्नस में यह हमला करवाया गया। पुलिस ने धारा 126, 115, 117 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें