Advertisement

प्रजा का हाल जानने महाकाल राजा कल शहर का भ्रमण करेंगे

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। अवंतिका के राजाधिराज बाबा महाकाल कल पूरे लाव-लश्कर के साथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे। बाबा की सवारी को लेकर प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। कार्तिक-अगहन मास की यह पहली सवारी है। सोमवार को सवारी होने से इसका महत्व और बढ़ गया है। बाबा के दर्शन करने के लिए रविवार से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।

Advertisement

सवारी को लेकर बाबा के भक्तों में उत्साह और उमंग है। महाकाल मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद पालकी चार बजे महाकाल मंदिर से रवाना होगी। यहां से गुदरी बाजार और कहारवाड़ी होती हुई रामघाट पहुंचेगी। यहां भी पुजारियों द्वारा पूजा की जाएगी। इसके बाद परंपरागत मार्ग पर भ्रमण करेगी। दूसरी सवारी 11 नवंबर को और तीसरी सवारी 18 नवंबर को निकाली जाएगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें