Advertisement

रात 10 बजे मेला देखने जा रहे भाइयों को ऑटो ने मारी टक्कर

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बाइक से मेला देखने जा रहे भाइयों को ऑटो चालक ने टक्कर मार दी। दोनों घायलों को चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं ऑटो चालक मौके से भाग निकला।
मगरिया नानाखेड़ा में रहने वाला 35 वर्षीय श्रवण पिता रमेश अपने भाई राजेश के साथ बाइक से रात करीब 10 बजे कार्तिक मेला देखने नृसिंहघाट के सामने से जा रहा था तभी ऑटो चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों भाई घायल हुए। पीछे से आ रहे दोस्तों ने उन्हें देखा और चरक अस्पताल लेकर आए। राजेश ने बताया कि ऑटो चालक टक्कर मारने के बाद भाग गया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Write a review