Popup Image
Advertisement

स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर प्लाट दिलाने के नाम पर लोगों को लगाया लाखों का चूना

ठगी करने वाले बदमाश के खिलाफ थाने में लोगों ने दिए आवेदन, केस दर्ज

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों को प्लाट दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले युवक के खिलाफ राघवी थाने में लोगों ने आवेदन दिए। पुलिस ने जांच के बाद बदमाश के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

टीआई वीरेन्द्र बंदेवार ने बताया कि नागझिरी क्षेत्र में रहने वाले 31 वर्षीय निलेश चौहान पिता बाबूलाल चौहान ने थाने में विशाल शर्मा पिता अजय शर्मा निवासी जगोटी के खिलाफ धोखाधड़ी का शिकायती आवेदन दिया था। नीलेश ने आवेदन में लिखा कि विशाल शर्मा ने स्वयं को पुलिस अधिकारी बताया और कम रेट में प्लाट दिलाने की बात कही।

Advertisement

उसकी बातों में उलझकर 10 लाख रुपए विशाल को दिए लेकिन उसने प्लाट नहीं दिलाया। रुपए वापस मांगने पर उसके द्वारा धमकी दी जा रही थी। टीआई बंदेवार ने बताया कि विशाल के खिलाफ धारा 420, 419, 406 के तहत केस दर्ज किया गया है।

जिनसे ठगी की, उनके फोन तक नहीं उठाता

Advertisement

स्वयं को पुलिस अधिकारी बताने वाला विशाल शर्मा ग्रामीण ही नहीं शहरी क्षेत्र के लोगों से भी लाखों रुपए ठग चुका है। उसके खिलाफ शिकायती आवेदन राघवी थाने पहुंचे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ढांचा भवन निवासी आरक्षक भूपेश सिंह ठाकुर ने सितम्बर माह में विशाल के खिलाफ शिकायत की है।

उससे 50 हजार रुपए नगद और 2 लाख रुपए फोन पे के माध्यम से विशाल ने मकान दिलाने के नाम पर ठगे। आदर्श नगर निवासी नीलेश पिता बाबूलाल चौहान ने राघवी थाने में विशाल के खिलाफ 8 माह पहले आवेदन दिया था। उसने 11 लाख रुपए ठगी की शिकायत की थी। पचोला निवासी लाखन सिंह चौधरी ने भी विशाल के खिलाफ 1 लाख 44 हजार रुपए ठगी का शिकायती आवेदन दिया। टीआई वीरेन्द्र बंदेवार ने बताया कि सभी लोगों के आवेदन शामिल करते हुए विशाल के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें