Advertisement

इंदौर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्‌डा

इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा 1 दिसंबर को इंदौर आएंगे। वे यहां होने वाले (राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन) के प्रोग्राम में शिरकत करेंगे। प्रोग्राम देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के खंडवा रोड स्थित ऑडिटोरियम में होगा। नड्‌डा के इंदौर प्रवास को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि ( राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन) का प्रोग्राम 1 दिसंबर को इंदौर के डीएवीवी ऑडिटोरियम में आयोजित हो रहा है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा शामिल होंगे। उनके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव व कई जनप्रतिनिधि भी इसमें शिरकत करेंगे। इसे लेकर तैयारियां की जा रही है।

इधर, यूनिवर्सिटी के मीडिया प्रभारी डॉ.चंदन गुप्ता ने बताया कि एनएसीओ द्वारा ऑडिटोरियम में प्रोग्राम किया जा रहा है। यह यूनिवर्सिटी का प्रोग्राम नहीं है। जेपी नड्‌डा आ रहे हैं, इसलिए लोकल एडमिनिस्ट्रेशन इसकी व्यवस्था देख रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें