गांजा तस्कर के रिश्तेदारों के यहां अजमेर-टोंक में दबिश

उज्जैन। पांडयाखेड़ी में रहने वाले गांजा तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके रिश्तेदारों के यहां खोजबीन कर रही है। अभी अजमेर और टोंक में दबिश दी गई है। पंवासा पुलिस के अनुसार आजाद शाह नामक गांजा तस्कर 5 दिसंबर को एक किलो 400 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार हुआ था। वह रिमांड पर था। इसके पहले कि उसे कोर्ट में पेश किया जाता वह थाने के कमरे की ग्रिल तोड़ कर भाग गया। परिवार के लोगों से पूछताछ में कोई सुराग नहीं मिला। नतीजतन, रिश्तेदारों के पते पूछे गए। उसी आधार पर खोजबीन की जा रही है। इस मामले में दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Advertisement
Advertisement









